इस्लामिया करीमियास सोसायटी के अंतर्गत संचालित हिंदी माध्यम के आईके बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों नोमान खान और मोहम्मद आदिल ने कम सुविधाओं के बावजूद पहली ही बार में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। इनमें नोमान खान को एमजीएम आदिल को एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मिली सीट की सफलता पर सोसायटी ने इस्तकबाल किया। इस दौरान इरफान मुल्तानी, अलानूर मुल्तानी, रईस खान, रईस अंसारी, जमील मंसूरी, महमूद मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






