इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों के बीच स्नूकर जैसे क्यू स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करना है।
चैंपियनशिप का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य विंस्टन गोम़ेज, मैनेजर डीएम. ठोकर एवं खेल समन्वयक सीमांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोच केतन चावला एवं दीपक गौड़ भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के लगभग 110 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप में अंडर-15 बालक वर्ग व्यक्तिगत, अंडर-19 बालक व्यक्तिगत, अंडर-19 बालिका व्यक्तिगत तथा अंडर-19 बालक टीम स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं।
अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबलों में एनडीपीएस की जहरा गेसवाला ने शिशुकुंज की वान्या भंडारी को 2-1 से पराजित किया। शिशुकुंज की चारु लड्ढा ने श्री सत्य साईं विद्या विहार की मायशा अग्रवाल को 2-0 से हराया, जबकि डीपीएस की अमायरा कोहली ने शिशुकुंज की सिया धनोतिया को 2-1 से शिकस्त दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



