इंदौर। आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स इंदौर द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन पिकलबॉल के बॉयज एंड गर्ल्स सिंगल्स के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पिकलबॉल के फाइनल मैचेस खेले गए। क्रिकेट (बॉयज), बास्केटबॉल (बॉयज) एवं वॉलीबॉल (बॉयज) के क्वार्टर फाइनल्स, सेमी फाइनल्स और फाइनल्स आज खेले पिकलबॉल बॉयज विजेता में सालुंके, उपविजेता विक्रांत मुजाल्दा जाएंगे। दिव्यांश रहे। पिकलबॉल गर्ल्स में विजेता तनिष्का ठाकुर तथा उपविजेता अक्षरा वर्मा रही। फुटबॉल सेमी फाइनल लाइनअप में इन्फेंट जीसस स्कूल इंदौर, न्यू पटेल इंटरनेशनल स्कूल, श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल इंदौर, और आर्मी पब्लिक स्कूल महू रहे। वॉलीबॉल सेमी फाइनल गर्ल्स में श्री उमिया गर्ल्स स्कूल इंदौर, आर्मी पब्लिक स्कूल महू, शासकीय मालव कन्या स्कूल इंदौर, और सरस्वती बाल विद्या मंदिर स्कूल देवास पहुचें वहीं बालक वर्ग में दी शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, सेंट अर्नाल्ड को एड स्कूल पालदा इंदौर, जवाहर नवोदय विद्यालय मानपुर, और देल्ही पब्लिक स्कूल राउ ने प्रवेश किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






