बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फेल ट्रांसफार्मर परिवहन को लेकर भी सैंकड़ों किसानों की मदद

मप्र शासन के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिंचाई कार्य में लगे ट्रांसफार्मर के फेल होने पर उसके बिजली कार्यालय, भंडार गृह य…

मप्र शासन के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिंचाई कार्य में लगे ट्रांसफार्मर के फेल होने पर उसके बिजली कार्यालय, भंडार गृह या ट्रांसफार्मर की लोकल रिपेयरिंग यूनिट (एलआरयू) तक लाने के लिए भी परिवहन राशि व अन्य राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस सीजन में 542 किसानों को 5.13 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। योजना के तहत किसानों द्वारा अपने वाहन से खराब, बंद ट्रांसफार्मर के परिवहन पर 25 किमी तक 400 रूपए, 26 से 50 किमी तक 800 रूपए, अधिक दूरी तक परिवहन पर 800 रूपए एवं प्रति अतिरिक्त किमी आठ रूपए की परिवहन राशि एवं 200 रूपए अनुरक्षण व्यय प्रदान किया जा रहा है। यह राशि किसान के बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों के सिंचाई कार्य के ट्रांसफार्मर को जल्दी सुधारने का प्रयास एवं किसानों की मदद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 4