पागनीसपागा स्थित पानी की टंकी पर लगे नलों से 24 घंटे पानी बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद यहां नलों पर प्लास्टिक की पन्नी बांध दी गई, लेकिन पानी नहीं रूक रहा है। इस मामले में दिनेश मिश्रा का कहना रहा कि रोजाना 960 लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और दूसरी तरफ निगम पानी बर्बाद करने वालों का 5-5 हजार का चालन काट रही है, लेकिन निगम के अधीन इस पागनीसपागा टंकी पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


