रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

फ्लाई ओवर के नीचे हो रही गाड़ियों की पार्किंग

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा चार साल पहले भंवरकुंआ, खजराना और फूटी कोठी चौराहे पर बनाएं करोड़ों की लागत वाले इन फ्लाई ओवर के नीचे जहां आमजन की सुविधा के लिए…

फ्लाई ओवर के नीचे हो रही गाड़ियों की पार्किंग

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा चार साल पहले भंवरकुंआ, खजराना और फूटी कोठी चौराहे पर बनाएं करोड़ों की लागत वाले इन फ्लाई ओवर के नीचे जहां आमजन की सुविधा के लिए विकास कार्य कर लोगों के लिए अलग – अलग आमजन की उपयोगी सौगात देने की प्लानिंग की गई थी। जिनमें से अभी केवल फूटी कोठी ब्रिज के नीचे जरूर आईडीए ने स्पोर्ट्स हब के लिए मंजूरी देकर निर्माण शुरू करने की तैयारी कर ली है। जबकि वर्तमान में भंवर कुंआ और खजराना ब्रिज के नीचे दिनभर गाड़ियों की अवैध पार्किंग की जा रही है। आईडीए और निगम के साथ यातायात विभाग के जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी का शिकार बन रहे भंवर कुंआ फ्लाई ओवर के नीचे छात्रों के लिए आधुनिक लायब्रेरी निर्माण और खजराना फ्लाई ओवर के नीचे मेट्रो के लिए जगह खाली छोड़ी गई थी।

यही नहीं जिसके लिए खजराना चौराहे पर ब्रिज के बोगदे की जगह पर पतरों से आड़ की गई थी। अब यहां आसपास के लोगों द्वारा गाड़ी खड़ी कर पार्किंग बना ली गई है। जबकि आईडीए द्वारा ब्रिज के नीचे सौंदर्यकरण और विकास के कार्य कर क्षेत्र की आम जनता को सौगात देने की तैयारी थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8