शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

ऑटो पर चमचमाती लाइट पुलिस ने उतरवाई, नियमों के उल्लंघन पर समझाइश

यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस सिंग्नल पर समझाइश भी वाहन चालकों को दे रही है। सिंग्नल तोड़ने वाले वाहन…

ऑटो पर चमचमाती लाइट पुलिस ने उतरवाई, नियमों के उल्लंघन पर समझाइश
यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा पर लगी चमचमाती लाइट हटवाई

यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस सिंग्नल पर समझाइश भी वाहन चालकों को दे रही है। सिंग्नल तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई और हेलमेट नहीं लगाने वाले चालकों को समझाइश दी जा रही है। हेलमेट लगाने वाले लोगों से अनुभव भी पूछे जा रहे हैं। कल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा पर लगा चमचमाती लाइट को हटवाया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑटो चालकों को पुलिस की समझाइश
यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑटो चालकों को पुलिस की समझाइश

यातायात निरीक्षक मोहिनी गोयल ने एयरपोर्ट रोड पर चैकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इसके अलावा लवकुश चौराहा पर निरीक्षक कुलदीपसिंह परिहार ने ऑटो रिक्शा पर लगी चमचमाती लाइट को निकलवाया और चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने प्रेशर हॉर्न बजाते हुए घूम रहे बाइक चालकों पर भी कार्रवाई की। ट्रैफिक टीआई योगेश मिश्रा, टीआई राजेन्द्रसिंह चौहान ने हॉर्न निकलवाकर 2 हजार का चालान बनाया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक और गाड़ियों के कागज पूरे नहीं रखने वाले चालकों पर भी कार्रवाई हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 5