यातायात पुलिस हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेकर उसको हल करने की कोशिश करती है। ट्रैफिक हेल्पलाइन एवं इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के अन्तर्गत 5 से 9 नवम्बर तक कुल 47 शिकायतें ट्रैफिक हेल्प लाइन पर आई। इनमें से यातायात पुलिस ने 45 शिकायतों का निराकरण कर दिया। दो शिकायतें अभी लम्बित है जिन पर भी कार्रवाई चल रही है। इनमें सबसे ज्यादा 30 शिकायतें नो पार्किंग और अवैध पार्किंग को लेकर और उसके बाद यातायात बाधित होने की 11 शिकायतें थी। इस हेल्प लाइन में 22 सितम्बर से अभी तक 4838 शिकायतें आई है। पुलिस का दावा है कि इनमें से 4811 शिकायतें हल कर दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
