शहर में दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर इंदौर में पारा गिर गया है। इसके परिणाम स्वरूप कल रात में एक बार फिर ठंड चमक गई। मौसम विज्ञान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम की स्थिति में बदलाव आया है। इस अवधि में इंदौर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस तापमान के कारण दिन के समय पर धूप और गर्मी की स्थिति महसूस होती रही। इसके साथ ही इंदौर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस कल रात में रहा है। यह तापमान सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही इंदौर में 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। आज सुबह 8:30 बजे इंदौर का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान हवा भी नहीं चल रही थी। यह स्थिति इस बात का संकेत दे रही थी कि आज फिर से दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा और नागरिकों को गर्मी का एहसास होगा।
इस तरह 2 दिन के अंतराल के बाद इंदौर में न्यूनतम तापमान रात के समय में 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके चलते हुए कल रात में नागरिकों को ठंड का एहसास हुआ। ठंड की यह स्थिति वैसे तो रात के समय पर लगातार बनी हुई है। जब तापमान नीचे गिर जाता है तो यह ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस होने लगती है और जब तापमान थोडा बढ़ा हुआ रहता है तो यह ठंड महसूस नहीं होती है।
मौसम विभाग के अनुसार इस स्थिति में बदलाव होने के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
