बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सिंधी समाजजन रहेंगे साहित्य सम्मेलन में मौजूद

सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा 14 व 15 नवंबर को कैट रोड स्थित पुण्य होटल और रिसॉर्ट में अंतर प्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन का आयोजन इंदौर मे…

सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा 14 व 15 नवंबर को कैट रोड स्थित पुण्य होटल और रिसॉर्ट में अंतर प्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन का आयोजन इंदौर में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में 9 सत्र होंगे। शुभारंभ 14 नवम्बर को सांसद शंकर लालवानी करेंगे। बड़ी संख्या में सिंधी समाज से जुड़े पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहेंगे। देशभर के साहित्यकार, लेखक, कवि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. रवि प्रकाश टेकचंदानी, डॉ. कमला गोकलानी, अशोक मनवानी, नारी लछवानी, डॉ विमी सदारंगानी, कन्हैयालाल मोटवानी, राजेंद्र सचदेव, नंदकुमार सम्मुखानी, नामेश तलरेजा, विनीता मोटलानी, संजय वर्मा, नादिया मसंद, कैलाश, रश्मि रामानी, किरण परियानी, डॉ. दिलीप भावनानी, द्रौपदी चंदनानी, बल्लू चोइथानी, खीमन मुलानी, अशोक जमनानी, भगवान बाबानी, मनोज चावला, कविता इसरानी, नामदेव ताराचंदानी, डॉ. माला, कैलाश, हर्षा मूलचंदानी, प्रकाश तेजवानी, डॉ. जयेश शर्मा, डॉ. तमन्ना लालवानी अपनी भूमिका निभाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 10