बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सांवेर सरकारी कॉलेज में 2 करोड़ से ज्यादा खर्च कर नवीनीकरण करेगा पीडब्ल्यूडी

इंदौर।

सांवेर सरकारी कॉलेज में 2 करोड़ से ज्यादा खर्च कर नवीनीकरण करेगा पीडब्ल्यूडी

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से जुड़े सांवेर शासकीय कॉलेज में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पीआईयू विभाग द्वारा 2 करोड़ से ज्यादा की लागत से नवीनीकरण और संवारने के कार्य शुरू होंगे। जिसके अंतर्गत कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मल्टीपरपज आधुनिक भव्य हॉल का नव निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय तैयारी भी शुरू हो गई है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के तहत इस कार्य के लिए निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बहुत जल्द कॉलेज में नवनिर्माण और नवीनीकरण के कार्य शुरू होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 8