रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

शहर में निकले आरएसएस के पथ संचलन

पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए चले स्वयं सेवक

शहर में निकले आरएसएस के पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आज शहर में पथ संचलन निकालें गए। अलग-अलग स्थान से निकाले गए पथ संचलन अपने क्षेत्र में निश्चित किए गए रूट पर पहुंचे। इस पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए नजर आए। आरएसएस के द्वारा हर साल विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन निकाला जाता है। इस साल विजयदशमी के मौके पर यह पथ संचलन नहीं निकला था। संघ के द्वारा 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज में 100000 स्वयं सेवकों के एकत्रीकरण का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी में संघ के सभी पदाधिकारी और स्वयंसेवक लगे हुए हैं। बड़े समय के बाद संघ के द्वारा इस तरह का इतनी बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन के पहले आज रविवार के दिन संघ के द्वारा शहर में पथ संचलन निकाला गया। शहर में करीब 300 स्थान से संख्या स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एकत्र हो कर कदमताल करते हुए निकलें। इस पथ संचलन का कई स्थानों पर नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर पथ संचलन को देखा। इस पथ संचलन के साथ आगे की तरफ घोष वादक भी चल रहे थे।

RSS path sanchalan march through Indore streets

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3