शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

रेसीडेंसी में करोड़ों की लागत से जजों के लिए बन रहे आधा दर्जन आधुनिक सुविधाओं वाले बंगले

नए साल में होगा आधुनिक गेस्ट हाउस बनकर तैयार

रेसीडेंसी में करोड़ों की लागत से जजों के लिए बन रहे आधा दर्जन आधुनिक सुविधाओं वाले बंगले
रेसीडेंसी कोठी परिसर में न्यायाधीशों के लिए बन रहे आधुनिक बंगले

रेसीडेंसी कोठी परिसर में वर्तमान में करोड़ों रुपयों की लागत से लोकनिर्माण विभाग का पीआईयू द्वारा न्यायाधीशों के लिए आधुनिक शैली में नवीन लक्जरी गेस्ट हाउस का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक शैली के साथ लग्जरी सुविधाए उपलब्ध होगी। जिसका वर्तमान में तेजी के साथ नव निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले सालों पुराने जर्जर गेस्ट हाउस को ध्वस्त कर अब पिछले दिनों पी डब्ल्यू डी के पी आई यू विभाग द्वारा करोड़ों की रुपए की लागत से ओल्ड रेस्ट सर्किट हाउस के पास जजेस के लिए नवीन आधुनिक लक्जरी जिसका वर्तमान में अभी 25 से 30 फीसदी निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। वहीं अभी काम तेजी के साथ हो रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले नए साल 2027 की शुरुआत में रेसीडेंसी कोठी कैंपस परिसर में पुराने सर्किट हाउस के पास सालों पुराने जर्जर रेस्ट हाउस को तोड़कर उसकी जगह नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले लग्जरी गेस्ट हाउस का नवनिर्माण कार्य पिछले दिनों शुरू हो गया है। जिसे वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वही बताया जा रहा है कि बाहर से आने वाले जज और उनके स्टॉफ एवं अन्य अधिकारियों के लिए सिंहस्थ से पहले प्रबंधन द्वारा आधुनिक लक्जरी गेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। अगले साल 2027 की शुरुआत में बनकर तैयार होने के आसार है। जिसका वर्तमान में तेजी से काम हो रहा है। जहां शानदार पार्किंग सुविधा के साथ गेस्ट हाउस के पास ही आकर्षक बगीचे की सुविधा भी मिलेंगी। जिसमें हरियाली के साथ आधुनिक जिम की सुविधा और हरियाली पेड़ -पौधे और खूबसूरती भी नजर आएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 7