कल मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई हुई, खुद पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने 35 आवेदकों की समस्याओं को सुना और वहां मौजूद अधिकारियों को समस्याओं को हल करने के निर्देश भी दिए। इन 35 शिकायतों में पति द्वारा तथा सास-ससुर व ननंद द्वारा परेशान करने संबंधी आपसी पारिवारिक विवाद, पड़ौसियों से आपसी विवाद, युवती द्वारा झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी देने संबंधी, आपसी पैसों के लेन- देन, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
