बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

[हटाएं – 17684 में जोड़ दिया] ओंकारेश्वर डैम से पानी छोड़ने पर निर्भर रहेगी योजना

व्यावहारिक विकल्पों का तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है। तालाब भरने के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं करनी होंगी, इस पर भी अधिकारियों और कंसल्टेंट के बीच चर्चा चल रही है। निगम…

व्यावहारिक विकल्पों का तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है। तालाब भरने के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं करनी होंगी, इस पर भी अधिकारियों और कंसल्टेंट के बीच चर्चा चल रही है। निगम की कोशिश है कि जरूरी तैयारियां पूरी होते ही तालाब में पानी पहुंचाने का काम शुरू किया जा सके। लिंक परियोजना की लाइन चालू होने पर निर्भर करेगी। नगर निगम अधिकारी इस संबंध में नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से पहले यह कहा गया है कि रबी की फसल के लिए पानी सप्लाई नर्मदा का जलस्तर फिलहाल कम है। इसकी एक वजह ओंकारेश्वर डैम से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जाना भी है। आगामी दिनों में डैम से कितनी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है, इसी के आधार पर नर्मदा विकास प्राधिकरण की ओर से पानी सप्लाई और तालाबों को भरने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि पर्याप्त पानी उपलब्ध होता है और लाइन संचालन की अनुमति मिलती है तो बिलावली तालाब में पानी पहुंचाने का

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 4