रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

फोनेक्स सिटी को एबी रोड़ से जोड़ने की धीमी रफ्तार

देवासनाका क्षेत्र की सबसे बड़ी कॉलोनी फोनेक्स सिटी और सैटलाइट टाउनशिप सहित आधा दर्जन कालोनियों और ग्राम केलोद हाला को एबी रोड़ से सीधे जोडने का काम लंबे समय पहले…

फोनेक्स सिटी को एबी रोड़ से जोड़ने की धीमी रफ्तार

देवासनाका क्षेत्र की सबसे बड़ी कॉलोनी फोनेक्स सिटी और सैटलाइट टाउनशिप सहित आधा दर्जन कालोनियों और ग्राम केलोद हाला को एबी रोड़ से सीधे जोडने का काम लंबे समय पहले शुरू हो जाने के बावजूद अभी तक बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहें है। यही नहीं हालत यह है कि करीब दो ढाई साल से भी ज्यादा समय से भीतर से लेकर बाहर तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। उसके बावजूद अभी तक रेलवे क्रॉसिंग के पहले एक साइड की पट्टी में ही अभी तक महज आधी से ज्यादा सड़क ही बन पाई है वो भी अभी दो पट्टी में बनी जबकि दूसरी साइड बाधक निर्माण नहीं हटने के कारण अब तक काम ही शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा इधर, रेलवे क्रॉसिंग के सामने रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई कर लाइन डालने और बचे हिस्से में सड़क निर्माण का काम किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि रेलवे ब्रिज का काम तो तेजी से चल रहा है लेकिन लंबे समय से यहां सड़क के काम की रफ्तार बाधक निर्माण नहीं हटने से बेहद धीमी चल रही है। आधी-अधूरी सड़क के कारण देवास नाका क्षेत्र की सबसे बड़ी कॉलोनी फोनेक्स सिटी,सैटलाइट टाउनशिप और ग्राम केलोद हाला के सैकड़ों रहवासी परिवारों को लंबे समय से यहां से आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि विकल्प के तौर पर अन्य रास्ते है लेकिन वहां से जाने पर लोगों को डेढ़ से दो किमी दूर लंबा चक्कर लगाने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। बड़ी बात यह है कि इस सड़क प्रोजेक्ट और रेलवे ब्रिज के पूरा होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आने वाले दिनों में सीधे एबी रोड से जुड़ने का फायदा मिलने वाला है। जबकि अभी यहां के लोगों को भीतर के दूसरे रास्तों से घूम कर निरंजनपुर होते हुए एबी रोड पर आना – जाना पड़ता है। यही नहीं यहां सबसे बड़ी बाधा दोनों साइड रेलवे क्रॉसिंग भी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8