नगर निगम के अधिकारी अपना काम का ढोल पीटने के लिए जो करते हैं वह कम होता है। भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में सुपर लीग में शामिल इंदौर सहित अन्य शहरों के बीच रैंकिंग नहीं देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के कारण अब इंदौर यह दावा नहीं कर सकता कि वह देश में नंबर एक है। अब पुरस्कार स्वच्छता जोड़ी के रूप में दिया जाएगा। इसके अंतर्गत 20000 से कम आबादी वाले शहरों में देपालपुर दौड़ में है। देपालपुर के साथ उसे स्वच्छ बनाने वाले इंदौर को भी सम्मानित किया जाना है। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने आज घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी के साउंड सिस्टम पर दिल्ली में आज मिलने वाले सम्मान का ढोल बजाना शुरू कर दिया। आज सुबह जब अलग- अलग क्षेत्र में यह गाड़ी कचरा लेने के लिए पहुंची तो गाड़ी पर अनाउंस किया जा रहा था कि आज दिल्ली में देपालपुर और इंदौर का स्वच्छता के लिए सम्मान किया जाएगा।
कल सुबह लौटेगी टीम – दिल्ली में
स्वच्छता का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद इंदौर की टीम कल सुबह 9:00 बजे विमान से वापस लौटेगी। कल गुरुवार को सुबह 8:00 बजे यह टीम दिल्ली से रवाना होगी। इस टीम के साथ देपालपुर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
