रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

आयुक्त ने सीएसआई और दरोगा के वेतन काटने के दिए निर्देश

गंगवाल बस स्टैंड सफाई व्यवस्था एवं रेन बसेरा का निरीक्षण किया

आयुक्त ने सीएसआई और दरोगा के वेतन काटने के दिए निर्देश

नगर निगम आयुक्त ने कल पश्चिमी क्षेत्र के कई झोन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कई जगह सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। उन्होने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। झोन 1 के अन्तर्गत वार्ड 7 सुभाष मार्ग स्थित जूना रिसाला पुलिस चौकी के समीप सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया एवं सीएसआई कर्मेड जार्गोड का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जोन क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 68: क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मच्छी बाजार एवं आसपास की गलियों में तथा वॉटर बॉडी के आसपास कचरा पाए जाने पर सीएसआई आशीष कापसे एवं दरोगा मनीष पथरौड़ का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर आयुक्त प्रखर सिंह द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जोन क्रमांक 15, वार्ड क्रमांक 83:गंगवाल बस स्टैंड रेन बसेरा, गुमास्ता नगर क्षेत्र में गंदगी पाए जाने पर संबंधित दरोगा हेमराज गोगलिया का दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। गंगवाल बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए गए। जोन क्रमांक 21, वार्ड क्रमांक 21: सत्यशिव नगर क्षेत्र में खाली प्लॉट पर कचरा जलता हुआ पाए जाने पर संबंधित दरोगा विकास भट्टो का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल एवं सीएसआई मनीष चंद सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5