बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सर्दियों की आहट के साथ हुआ आगमन

इस समय भले ही दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा हो, लेकिन देर रात से अलसुबह तक ठंड का एहसास हो रहा है।

इस समय भले ही दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा हो, लेकिन देर रात से अलसुबह तक ठंड का एहसास हो रहा है। सर्दियों की आहट के साथ ही प्रवासी पक्षियों का आगमन इंदौर में शुरू हो गया है। इन दिनों रीजनल पार्क और सिरपुर तालाब क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों का आगमन दिखाई देने लगा है, जिससे लगने लगा है कि सर्दियों की आहट के साथ यह प्रवासी पक्षी का आना शुरू हो चुका है। अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी की चहचाहट सुनाई देने लगी है। इन्हें देखने अब शौकीन लोग भी रीजनल पार्क क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। अभी सिरपुर तालाब में पक्षियों की संख्या कम दिखाई दे रही है। इन पक्षियों के बीच दुर्लभ उल्लू का जोड़ा भी रीजनल पार्क में कल देखा गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 5