हाई-वे क्षेत्र से जुड़ी माहेश्वरी महिला संगठन ने बरसाना गार्डन में उद्यमी मेला लगाया। घर से हस्त निर्मित सामग्री करीब 50 स्टालों पर प्रदर्शित की गई। पहले भी इसी संस्था द्वारा तीन उद्यमी मेले लगाए गए थे जो सफल रहे थे, उसी मांग के आधार पर यह चौथा उद्यमी मेला मातृशक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया। यह मेला भी सफल बताया गया। प्रतियोगी गैम भी कराए गए। माहेश्वरी समाज की मातृशक्तियों को प्रोत्साहन देने के लिए लगे इस मेले में निर्मला मंत्री, सुधा मालू, लता गट्टानी, कविता बाहेती,कविता लाहोटी, हेमा बियाणी, आरती कांकाणी, कीर्ति लखोटिया,नीलिमा बियाणी, निर्मला भुराड़िया,अंजू माहेश्वरी ने अपनी भूमिका निभाई। अतिथि भरत तोतला, शोभा माहेश्वरी थे। क्षेत्र के सत्यनारायण मंत्री पप्पू, राजेश गट्टानी, सुनील मालू, श्याम सारडा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


