लायंस क्लब ऑफ इंदौर यूनिक के अधिकारिक यात्रा पर रीजन चेयरमैन लाइन पवन पारीक एवं जोन चेयरमैन लायन नवीन छाबड़ा लायंस क्लब ऑफ इंदौर यूनिक पहुंचे। इस अधिकारिक यात्रा में की गई सेवा गतिविधि की जानकारी क्लब सचिव विनिता हेड़ा ने दी। 51 हजार की राशि गौसेवा के लिए देने की घोषणा अरुण खरिया ने गाय-बछड़ा देने के लिए की। संतोष गोयल, श्वेता जोशी, डॉ. सीपी हेड़ा, अरुण खरिया, विनिता हेड़ा, विनोद जोशी, संजय लोहिया, मोहनलाल अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, कुंदन सोनी, दीपक जाजोदिया, राधेश्याम काबरा, सुभाष जैन, शंकरलाल शर्मा, महेश पाटीदार, निर्मल राजपूत, मोनिका परमार, मनोज शर्मा, सुनीता गोयल, लीना छाबड़ा, पदमा काबरा, अनुराधा सोनी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


