इंदौर। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के री – डेवलपमेंट प्रोजेक्ट कार्य पूरा होने के बाद अब रेलवे रतलाम मंडल की प्लानिंग है कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को ग्रीन मॉडल बनाकर तैयार किया जाए। जिसके तहत आधुनिक लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा री – डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत कई आधुनिक सुविधाओं के साथ अब पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत इस स्टेशन पर करीब पौने दो सौ के आसपास पौधे लगाकर इसे रेलवे ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित करने जा रहा है। जिस पर काम भी शुरू हो गया है।
शुरुआत से अंत तक नजर आएगी स्टेशन पर हरियाली
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन भवन की शुरुआत से लेकर नवीन स्टेशन की अंतिम छोर तक हरियाली और सुंदरता के लिए रेलवे द्वारा यहां करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ऊंची हाइट वाले बड़े पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि ऐसे पौधे जल्दी पनप जाए और अपने हिसाब से तैयार भी हो जाए। इसके अलावा बड़े आकार के सजावटी और छायादार पौधों का रोपण भी यहां किया जाएगा। इससे स्टेशन पर छाया भी रहेगी। साथ ही खूबसूरती और हरियाली के साथ पर्यावरण के हिसाब से भी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर माहौल और पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी। यही नहीं इसको लेकर रेलवे द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा इस नवीन तैयार स्टेशन भवन की डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि दिन के समय यहां ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी स्टेशन के भीतर प्रवेश कर सके। जिससे यहां दिन में भी पर्याप्त रोशनी रहती है। यही नहीं स्टेशन के नवीन भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था भी की गई है। जिससे बिजली की खपत भी कम होगी और बिजली की बचत भी होगी। वहीं खास बात यह है कि रेलवे द्वारा इस तरह से नए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर हरियाली और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे लगाने की प्लानिंग कर काम शुरू करने से यात्रियों को इंदौर स्टेशन के बाद अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और हरियाली ग्रीनरी के साथ छाया भी मिलेगी।
पहले इंदौर स्टेशन से हुई थी हरियाली की शुरुआत
गौरतलब है कि कुछ साल पहले पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदौर स्टेशन पर तत्कालीन डीआरएम आर एन सुनकर द्वारा कुछ साल पहले हरियाली को लेकर अनूठे प्रयोग किए थे। जिसके अंतर्गत इंदौर रेलवे स्टेशन पर खाली प्लेटफार्म पर पटरियों के बीच खूबसूरती और ग्रीनरी के लिए पेड़-पौधे लगाकर हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। इसके साथ इंदौर स्टेशन पर बीच के करीब एक से डेढ़ किमी हिस्से में सैकड़ों पेड़-पौधों की हरियाली नजर आती है। यही नहीं रेलवे द्वारा इंदौर जंक्शन पर लगे सालों पुराने आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में बचाकर इनको लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शिफ्टिंग करने की प्लानिंग भी है। इसके अलावा नए डेढ़ सौ पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन ग्रीन मॉडल कहलाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
