गुरुसिंह सभा के मोनू भाटिया ने बताया कि संस्था द्वारा एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा सभी समाज के लोगों के लिए कराई जाएगी। जांच में सभी को लाभ होगा। संस्था पहले से शिक्षा में काम कर रही है, अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करने जा रही है। भाटिया ने बताया कि 17 करोड़ का प्रोजेक्ट रखा गया है, जिसमें 10 करोड़ की मशीनें जर्मनी से आ रही है। जनवरी में प्रोजेक्ट की शुरूआत की संभावना भी है, अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वधर्म की आम जनता को लाभ मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


