रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

फाउंडेशन ने एआई पर की चर्चा

जाल सभागृह में डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा' कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अवसर और चुनौतियां 'विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ए आई भविष्य में भस्मासुर बन सकता है,…

फाउंडेशन ने एआई पर की चर्चा

जाल सभागृह में डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा' कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अवसर और चुनौतियां 'विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ए आई भविष्य में भस्मासुर बन सकता है, मनुष्य को चिंता करना होगी कि एआई को कितना विकसित करें। मनुष्य ने मानवता के सहयोग के लिए ए आई का आविष्कार यह समझते हुए किया था,कि यह मनुष्य के कल्याण के लिए सहयोगी एवं उपयोगी होगी, मगर जिस तरह से एआई का विकास हुआ है,आज समूची दुनिया ए आई के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। एआई एक और, मेडिकल, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो रहा है,वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार से इसके दुष्परिणामों को लेकर भी सारी दुनिया भयभीत है कि यह समूची मानवता के लिए भस्मासुर बनता जा रहा है। डॉ. संजीव टोकेकर, डॉ. श्रद्धा मसीह,प्रो असद खान, डॉ. संदीप नारूलेकर, अनहद त्यागी, मदीहा मंसूरी, अथर्व शित्रे, मोहसरा खान, तथा हृदया एकतारे ने सम्बोधित किया। डॉ. निशा दुबे, आलोक खरे, डॉ. गौतम कोठारी, श्याम सुंदर यादव, रामेश्वर गुप्ता, शफी मोहम्मद शेख, श्याम पांडे, डॉ. ओपी जोशी, डॉ. एसएल गर्ग, डॉ. दिलीप वाघेला, हरे राम बाजपेई, राजेंद्र गोयल, कंचन तारे, रंजना नाईक, प्रणिता दीक्षित, अशोक मित्तल ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5