भारत में डायबिटीज विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया की म.प्र. शाखा के ‘साइंटिफिक चेयरमैन’ डॉ. राजेश अग्रवाल चुने गए। डॉ. राजेश अग्रवाल ने इसके लिए स्कूलों में हेल्थ एजुकेशन अनिवार्य करने का निवेदन और संस्था ने ‘हिट अर्ली हिट हार्ड टू प्रिवेंट डायबिटीज’ का संकल्प लिया है। डॉ. अग्रवाल का रिसर्च पेपर ‘डॉक्टर के विरुद्ध बढती हिंसा’ जर्नल ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया’ जापी में प्रकाशित हुआ है। इस वर्ष वार्षिक सम्मेलन में डायबिटीज में उपवास की रिहर्सल’ विषय पर उनका व्याख्यान भी होगा। यह आयोजन आगामी 20 से 22 नवंबर तक बंगलौर में संपन्न होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



