बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर देपालपुर की जोड़ी को मिलने वाले पुरस्कार का होगा प्रसारण

भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा के साथ आज जब इंदौर देपालपुर की जोड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा तो उस कार्यक्रम का नगर निगम के द्वारा …

भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा के साथ आज जब इंदौर देपालपुर की जोड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा तो उस कार्यक्रम का नगर निगम के द्वारा सीधा प्रसारण करवाया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय, राजवाड़ा और 56 दुकान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर यह कार्यक्रम दिखाएंगे। इसमें इंदौर को पुरस्कार मिलने के बाद जश्न मनाया जाएगा। स्वच्छता में देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर को इस बार एक अलग भूमिका में राष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। इंदौर ने अपने अनुभव और संसाधनों के जरिए देपालपुर को स्वच्छता के मामले में बेहतर बनाने की जिम्मेदारी निभाई। इसी साझेदारी के लिए आज बुधवार 11 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में इंदौर- देपालपुर की जोड़ी को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में पुरस्कारों की घोषणा होगी। मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, देपालपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित आठ सदस्यीय टीम सम्मान समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंची है। इस बार स्वच्छता लीग में इंदौर सहित देश के 72 शहरों को सीधे शामिल नहीं किया गया था। इन शहरों को अपने-अपने एक जोड़ीदार शहर को स्वच्छता के मामले में बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इंदौर ने इसके लिए जिले के देपालपुर को चुना। नगर पंचायत देपालपुर में इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था और काम करने के तरीके लागू करने पर जोर दिया गया। इसका असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम का हमेशा की तरह इंदौर नगर निगम के द्वारा सीधा प्रसारण करवाया जाएगा। यह प्रसारण शहर में तीन स्थानो पर होगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय, राजवाड़ा और 56 दुकान पर यह प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के द्वारा वहां पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जब इस कार्यक्रम में इंदौर को पुरस्कार मिलेगा तो उसके बाद में जश्न मनाया जाएगा। इन स्थान पर इंदौर के सफाई मित्र भी खासतौर पर मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे से होगा। इसके लिए सभी प्रसारण स्थल पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को 3.30 बजे पहुंचने की सूचना दी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 3