शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

निगमायुक्त का दावा इंदौर की रैंकिंग नहीं गिरी

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह के बाद इंदौर की रैंकिंग को लेकर फैले भ्रम पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि…

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह के बाद इंदौर की रैंकिंग को लेकर फैले भ्रम पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि इंदौर लीग से बाहर नहीं हुआ है और न ही इंदौर की रैंकिंग में कोई गिरावट आई है। इस समय लगातार यह प्रचार हो रहा है कि इंदौर ने अपनी सुपर की स्थिति को खो दिया है। पूरे देश में सबसे आगे रहने वाला इंदौर अब पीछे आ गया है।

सिंघल ने बताया कि इस बार सुपर स्वच्छ लीग के शहरों को किसी अन्य शहर के साथ जोड़ी बनाकर कार्य करने की चुनौती दी गई थी। इंदौर की जोड़ी देपालपुर के साथ बनाई गई थी। इंदौर की टीम ने देपालपुर में जाकर स्वच्छता के कार्यों में उल्लेखनीय सुधार किया। जोड़ी कैटेगरी की रैंकिंग में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी ने अहमदाबाद के बाद देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सिंघल ने बताया कि इस बार नियम था कि एक शहर को एक ही कैटेगरी में एक ही पुरस्कार दिया जाएगा। इंदौर को जोड़ी कैटेगरी में पुरस्कार प्राप्त हो जाने के कारण उसे अन्य कैटेगरी से पृथक कर दिया गया। इसी कारण अहमदाबाद, इंदौर और तिरुपति को शेष लीग रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया और अन्य शहरों की रैंकिंग की गई, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा भी यह स्पष्ट किया गया है कि 1-2 दिन में सर्वेक्षण का पोर्टल लाइव हो जाएगा, जिसमें सभी शहरों के प्राप्तांक देखे जा सकेंगे, जिसके बाद स्थिति पूर्णतः स्पष्ट हो जाएगी। सिंघल ने इंदौर के समस्त सफाई मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र वर्ष भर, हर मौसम और हर त्योहार में इंदौर को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करते हैं। इंदौर की यह उपलब्धि उन्हीं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ भी कमी रह गई है, उसे चिन्हांकित कर आगामी समय में और अधिक सुधार किया जाएगा, ताकि इंदौर स्वच्छता में सदैव अग्रणी बना रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 4