सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशव्यापी यात्रा पर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली को कल इन्दौर से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बाइक रैली में 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


