ज्यादातर आयोजन आज, आगे भी चलते रहेंगे भाई-बहन के मिलन के आयोजन
वैसे तो कल दोपहर को ही भाईदूज लग गई थी और कई लोगों ने कल भाईदूज का आयोजन भी किया। आज प्रमुख रूप से भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुबह कई घरों में, रेस्टारेंट में, रिसोर्ट में भाईदूज के आयोजन हो रहे हैं। आज सुबह भी कई आयोजन भाई-बहन के प्यार के हो रहे हैं। पारिवारिक मिलन के इस आयोजन में भोज के बाद बहन अपने भाई को तिलक भी करेगी और भाई बहन को तोहफा देने के साथ बहन की सुरक्षा का संकल्प भी लेंगे। भाईदूज का यह आयोजन अभी आने वाले कई दिनों तक चलता रहेगा। कई लोग भाईदूज पर बाहर धार्मिक स्थल पर भी जाते हैं और खासतौर से मथुरा यमुनाजी के स्नान के लिए भी निकलते हैं। इंदौर से भी कुछ लोग परिवार सहित माँ यमुना का पूजन कर स्नान और आशीर्वाद लेने मथुरा पहुंचे हैं। पुराना महत्व है कि भाई-बहन एक साथ यमुनाजी में एक साथ स्नान करते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
