बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बंगाली चौराहे के पास होगा एक और बगीचा तैयार

इंदौर।

बंगाली चौराहे के पास होगा एक और बगीचा तैयार

इंदौर। विधानसभा पांच के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 से जुड़े बंगाली चौराहे की सर्विस रोड से लेकर सेंडविच दुकान के सामने वाले हिस्से में सालों से उजाड़ ग्रीन बेल्ट को संवारकर नए बगीचे का विकास करने की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया जिस तरह शकुंतला हॉस्पिटल के सामने वाले बगीचे में निगम के प्रयास से लाखों रुपए खर्च कर क्षेत्र के रहवासियों की सुविधा के लिए आकर्षक बगीचा बनाया गया है उसी तर्ज पर निगम के प्रयासों से आने वाले दिनों में बंगाली चौराहे की दूसरी ओर गोयल नगर वाली सर्विस रोड पर चौराहे से सपना सेंडविच के सामने तक के हिस्से में सालों से उजाड़ पड़े ग्रीन बेल्ट में करीब डेढ़ करोड़ के आसपास खर्च कर आकर्षक बगीचे का नवनिर्माण किया जाएगा।

बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन का रखा जाएगा ध्यान

खास बात यह है कि डेढ़ करोड़ की लागत से ग्रीन बेल्ट में तैयार होने वाले नए बगीचे में क्षेत्र के आसपास की कॉलोनी के बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग सीनियर सिटीजन की जरूरत और मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाएगा। जिसके तहत इस तरह से प्लानिंग की गई है कि यहां शकुंतला हॉस्पिटल के सामने बने बगीचे की तर्ज पर संपूर्ण ग्रीन बेल्ट के बगीचे में हरियाली के साथ लंबा चौड़ा वाकिंग ट्रेक बनाया जाएगा। लोगों के लिए शानदार बैठक व्यवस्था रखी जाएगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेलकूद के सामान रखे जाएंगे। साथ ही सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए छत वाले झूले लगाए जाएंगे। रोशनी के लिए 25 से ज्यादा पोल पर आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। लोगों की सेहत के लिए विधायक हार्डिया की विधायक निधि से जिम के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। जहां सुबह शाम लोग आकर कसरत और व्यायाम कर अपने शरीर को भी स्वस्थ रख पाएंगे साथ ही ताजी हवा और हरियाली का आनंद ले पाएंगे। इसको लेकर पिछले दिनों भूमि पूजन भी हो चुका है वही कहा जा रहा है कि अब बेहद जल्द यहां निर्माण कार्य और बगीचे का विकास कार्य शुरू करने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 8