बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बंगाली समाजजन का आयोजन जारी

बंगाली समाज सराफा द्वारा श्री सार्वजनिक माँ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 8 नवम्बर से शुरू आयोजन का आज अंतिम दिन है।

बंगाली समाजजन का आयोजन जारी

बंगाली समाज सराफा द्वारा श्री सार्वजनिक माँ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 8 नवम्बर से शुरू आयोजन का आज अंतिम दिन है। पहले दिन चल समारोह के बाद मां काली का आगमन गार्डन में हुआ था। तीन दिनों तक लगातार पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आरती की गई। आज सुबह से विसर्जन आयोजन किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मातृशक्तियां बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सिंदूर दान का आयोजन किया जा रहा है। आज दोपहर कार्यक्रम का समापन होगा। बडी संख्या में बंगाली समाज सराफा से जुडे ज्वेलर्स, कारीगर और व्यापारी मौजूद हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 7