शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

अंजुमन लौह-कलम ने इकबाल डे पर शायर-ए-मशरिक को याद किया

डॉ. सलीम अख्तर खान को शाहीन अवार्ड

अंजुमन लौह-कलम ने इकबाल डे पर अदबी प्रोग्राम आयोजित किया। मेहमान-ए- खुसूसी अल-फ़ारूक़ यूनानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलीम अख्तर खान ने बताया कि इकबाल का कलाम दुनिया की 43 जुबानों में तर्जुमा हो चुका है। उनकी दो मज़ारें हैं, एक लाहौर में और दूसरी तुर्की में। सदारत सहाफ़ी व अदीब जावेद आलम ने की।

इमरान खान ने इकबाल के पौते मुनीब इकबाल से अपने ताल्लुक़ात का जिक्र किया। सहाफ़ी आदिल सईद ने इकबाल के भोपाल आने से जुड़ा किस्सा सुनाया। इस्लामी एक्टिविस्ट सलीम अंसारी ने इकबाल की शख्सियत को चहुंमुखी बताया। डॉ. सलीम अख्तर को शाहीन अवार्ड और इमरान खान व मज़हर बंदूक वाला को मोमेंटो जस्टिस हिदायतुल्ला साहब, मिर्ज़ा जाहिद बेग, समीर खान, मोहसिन मंसूरी, ताऱिक भाई और अमानुल्लाह ने दिए। मेहमानों का स्वागत हसीब काजी, समीर भाई, सऱफऱाज अंसारी और मोहसिन खान ने किया। संचालन एडवोकेट इमरान खान ने किया और अंजुमन के सीनियर मेंबर रिजवान ख़िलजी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 6