रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

700 नेत्र विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुई आधुनिक तकनीक पर बात

इंदौर डिविजनल ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में देशभर के 700 से ज्यादा नेत्रों रोग विशेषज्ञ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जुटे। तीन दिवसीय…

700 नेत्र विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुई आधुनिक तकनीक पर बात

इंदौर डिविजनल ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में देशभर के 700 से ज्यादा नेत्रों रोग विशेषज्ञ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जुटे। तीन दिवसीय आयोजन में नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, अत्याधुनिक तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा क्षेत्र में हुए शोध पर चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में 17 राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में शामिल हुए हैं। इनमें अमेरिका से डॉ. राजीव रमन भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। विशेषज्ञ विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों के माध्यम से नेत्र रोगों के बेहतर निदान, आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और उपचार में आ रहे बदलावों की जानकारी साझा कर रहे हैं। डॉ. ललित वर्मा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव अतिथि थे। डॉ. सतीश प्रेमचंदानी, डॉ. अंशु खरे, डॉ. श्वेता वालिया, डॉ. आरएस चौधरी, डॉ. मीता जोशी, डॉ. पुरेन्द्र भसीन, डॉ. प्रतीप व्यास आयोजन से जुडे रहे। आज कार्यक्रम के अंतिम दिन तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें देश भर से आये एक्सपर्ट बात करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5