कुमेड़ी में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 100 करोड रुपए की लागत से बने नवीन आईएसबीटी के शुरू होने से पहले एमआर 10 के पास हाल ही में तैयार हुई 25 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली नई सड़क आने वाले दिनों में बेहद जल्द सवा सौ से ज्यादा एलईडी लाइटिंग की चकाचोंध से जगमगाएगी। जिसको लेकर वर्तमान में इस सड़क के बड़े हिस्से में सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है ताकि आने वाले दिनों में कुमेड़ी बस टर्मिनल और मेट्रो से ज्यादा से ज्यादा शहर के अलग अलग रास्ते जुड़े और इन से बेहतर कनेक्टिविटी हो ताकि भीड़ कंट्रोल करने और ट्रैफिक व्यवस्थित संचालित करने में पुलिस प्रशासन को दिक्कत न आए। इसको लेकर इस क्षेत्र की कई सड़कों का नव निर्माण और चौड़ीकरण कार्य लगातार आईडीए द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि आईडीए की प्लानिंग है कि आने वाले सिंहस्थ महापर्व से पहले कुमेडी में बने नवीन आईएसबीटी बस टर्मिनल के आसपास की सभी सड़कों की कनेक्टिविटी मेट्रो और आधुनिक सुविधाओं वाले बस टर्मिनल आईएसबीटी से हो। यही नहीं वर्तमान में सभी सड़कों का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए ताकि फिर इन तैयार सड़कों पर से शहरी क्षेत्र का ट्रैफिक शुरू कर दिया जाए ताकि साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के दौरान अलग – अलग रूट से एमआर 10 पहुंचकर अरविंदो के रास्ते उज्जैन आने – जाने के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने और व्यवस्थित ट्रैफिक चलें। साथ ही सिंहस्थ के दौरान संभावित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इसको लेकर वर्तमान में शासन – प्रशासन द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन की कुमेड़ी आईएसबीटी और मेट्रो से चारों ओर से कनेक्टिविटी को लेकर प्लानिंग कर तैयारी की जा रही है ताकि इसका आने वाले दिनों में सिंहस्थ महापर्व के दौरान बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिल सके। इसको लेकर इन दिनों इस क्षेत्र के सड़क प्रोजेक्ट और रोशनी करने के लिए काम तेजी के साथ पूरे करवाए जा रहें है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


