सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भारत पर एक साथ कई ड्रोन हमले की पाकिस्तान में ट्रेनिंग

पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर…

पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने तथा इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है। पाकिस्तान में अलग-अलग ठिकानों पर आतंकियों को बड़े ड्रोन हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीन सितंबर को बहावलपुर में ड्रोन स्वॉर्म अटैक की दो महीने की ट्रेनिंग पूरी हुई। यह प्रशिक्षण जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को दिया जा रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें