मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पार्किंग में लोड बढ़ा तो हो रही विवाद की स्थिति

सालोंसाल से मांग उठ रही है कि विमानतल के पास के रास्ते से टेकरी पर चढ़ाई के पहले पार्किंग की व्यवस्था सशुल्क की जाती है यह व्यवस्था निःशुल्क होना चाहिए।…

सालोंसाल से मांग उठ रही है कि विमानतल के पास के रास्ते से टेकरी पर चढ़ाई के पहले पार्किंग की व्यवस्था सशुल्क की जाती है यह व्यवस्था निःशुल्क होना चाहिए। सुपर कारिडोर का रास्ता बाधित होने के कारण इस बार लोड श्रद्धालुओं का और ज्यादा इसी मुख्य मार्ग से बढ़ा है, इसलिए पार्किंग भी ज्यादा हो रही है। कल भी एक रिक्शा में परिवार माँ बिजासन 9देवियों के दर्शन के लिए पहुंचा था और जब वह परिवार दर्शन कर वापस लौटा तो उनके रिक्शे में पार्किंग कराने वाले लोग खाना खा रहे थे। जब उनसे कहा कि रिक्शा खाली करो तो वे बोले कि हम पहले खाना खाएंगे उसके बाद रिक्शा खाली होगा, इस पर विवाद की स्थिति हो गई थी और पार्किंग कराने वाले समूह ने रिक्शा में आए परिजनों को पीट दिया था ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4