सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है। हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का के करीब हमले किए हैं। उन्होंने ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई ड्रोन मक्का के बेहद करीब पहुंच गया। हालांकि सऊदी प्रशासन ने दावा किया है कि ड्रोन को तुरंत मार गिराया गया। इसकी वजह से नागरिक और सैन्य इलाकों को निशाना बनाए जाने की खबर है। इन हमलों में 13 नागरिक घायल हुए, घरों को नुकसान पहुंचा और किंग खालिद एयर बेस के पास आग लगने की खबर सामने आई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




