इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका सभी जिला व सत्र न्यायालयों और उनके अधीनस्थ-न्यायालयों में शनिवार से लेकर बुधवार तक लगातार पांच-दिन अवकाश रहेगा। 17 अक्टूबर तृतीय शनिवार, 18 अक्टूबर रविवार, 19 अक्टूबर महानवमी, 20 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को दशहरा के दूसरे दिन भी अवकाश रहने की बात एडवोकेट गोपाल कचोलिया ने बताई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




