सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ग्रैंड स्नूकर चैंपियनशिप में हार्दिक बने विजेता

इंदौर। अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित ग्रैंड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के रोमांचक फाइनल में हार्दिक गायकवाड़ (आयु -14 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगम गंगवाल को 5-3 से…

इंदौर। अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित ग्रैंड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के रोमांचक फाइनल में हार्दिक गायकवाड़ (आयु -14 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगम गंगवाल को 5-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हार्दिक गायकवाड़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक बढ़त बनाई और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में श्री प्रवर श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता हार्दिक गायकवाड़ को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में श्री रवि विजयवर्गीय ने विजेता को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया। आभार प्रदर्शन हरकेश कैथवास ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें