मार्क्सवादी दिवसीय मुद्दों पर आधारित आन्दोलन जिलाधीश
कार्यालय के समीप शुरू किया था। 24 घंटे की भूख हड़ताल कल प्रारंभ की गई थी। कल दोपहर पुलिस ने इस भूख हड़ताल धरना-प्रदर्शन के लिए लगे टेंट-तम्बू हटवा दिए। इधर पार्टी के जिला सचिव अरुण चौहान ने कहा कि हमने 13 जुलाई को इस आन्दोलन के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर के अग्रेसन चौराहा पहुंचकर उनके कार्यालय पर जाकर आवेदन दिया था। दो बार वहां चक्कर काटे, लेकिन जिम्मेदार अफसर नहीं मिले और जो मिले उन्हें आवेदन देकर दो दिवसीय आन्दोलन की जानकारी देकर कागजात की प्राप्ति ले (सिटी कम्युनिस्ट ब्लास्ट पार्टी ने कल से दो यह भी कहा था कि खुद हटा लो, नहीं तो जब्त कर लिए जाएंगे। चौहान ने बताया कि पुलिस ने कागजात लेने के साथ यह भी कहा था कि इसकी जानकारी आपको पहुंचा देंगे, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया और जब कल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय आन्दोलन के अभियान में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू हुई तब पुलिस ने टेंटवाले पर दबाव बनाकर टेन्ट हटवा दिया। टेंट हटने के बाद भी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता भूख हड़ताल स्थल पर धरना, प्रदर्शन, सभा करते रहे। आज भी जिलाधीश कार्यालय पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन कर खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, टोकन प्रथा बंद करने और किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देने का अभियान है। कल भूख हड़ताल और प्रदर्शन के दौरान अरुण चौहान, कैलाश लिंबोदीया, सीएल सरावत, भागीरथ कछवाह, काशीराम नायक, चुन्नी बहन भूरिया, रितु भूरिया राम कुंअर बाई राणा शरदाबाई बामनिया कमलाबाई राठौर, सिद्धनाथ मेडे, महेश भाई, समंदर सिंह औसारी सहीत बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। उक्त जानकार अरुण चौहान ने दी। आम आदमी पार्टी ने खजराना के 100-बेड सिविल अस्पताल के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के नाम सीएमएचओ के माध्यम से ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2020 में स्वीकृत 100-बेड सिविल अस्पताल का उद्देश्य खजराना, मूसाखेड़ी, तेजाजी नगर, बिचोली हप्सी एवं आसपास के तीन लाख से अधिक नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ सरकारी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा एम.वाय. अस्पताल, एम.टी.एच. अस्पताल एवं जिला अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करना था। किंतु लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी अस्पताल के लिए न भूमि उपलब्ध हो सकी और न ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो पाया। परिणामस्वरूप क्षेत्र की लाखों जनता आज भी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि अस्पताल हेतु आवश्यक भूमि का तत्काल कब्जा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाए, निर्माण कार्य बिना किसी और विलंब के प्रारंभ किया जाए, निर्माण की स्पष्ट समय-सीमा घोषित कर सार्वजनिक की जाए तथा परियोजना की नियमित समीक्षा कर जनता को प्रगति की जानकारी दी जाए। पार्टी ने कहा कि खजराना और आसपास के क्षेत्रों की बढ़ती आबादी के लिए यह अस्पताल अत्यंत आवश्यक है। सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्णय लेकर अस्पताल निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए, ताकि लाखों नागरिकों को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। कमल गुप्ता, कमलेश मालवीय, डॉ. संदीप शर्मा, मोहम्मद अशफाक, शाकिर हुसैन, सचिन सोनी, अशोक ओझा, राकेश उपलावदिया, संजय जैन, डॉ. दिनेश जोशी सहित अन्य मौूजद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




