होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस के बढ़ते खतरे के बीच ईरान ने अमेरिका को खुली चुनौती दी है। सिएरा लियोन में ईरानी दूतावास ने माइन्सवीपर गेम की स्टाइल में एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ लिखा गया- 'हबीबी यानी अंकल सैम, ईरान आओ!' 35 सेकंड के इस वीडियो में होर्मुज स्ट्रेट का 3 मैप दिखाई देता है, जिस पर माइन्सवीपर गेम की तरह ग्रिड बना हुआ है। ईरानी दूतावास की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




