सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पाकिस्तान में इमरान खन के मंत्री को मझा ले गए बंदूकधारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया है कि उसके प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने घेरकर कथित तौर पर…

पाकिस्तान में इमरान खन के मंत्री को मझा ले गए बंदूकधारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया है कि उसके प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने घेरकर कथित तौर पर अगवा कर लिया। फजल शकूर खान की गाड़ी को पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास रोका गया। पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में कुछ लोग हथियारों के साथ नजर आते हैं। गाड़ी के टायरों पर गोलियां चलाए जाने का भी दावा किया गया है। इसके बाद फजल शकूर को अपने साथ ले जाने का आरोप है। इससे एक दिन पहले पार्टी ने पूर्व मंत्री शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें