मालवा प्रान्त विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक में इंदौर के दीपेश गोयल को विहिप इंदौर विभाग का सहमंत्री एवं लक्की रघुवंशी को बजरंग दल इंदौर विभाग का सह संयोजक नियुक्त किया गया। मां पराम्बा गोभक्त मंडल के प्रमुख एवं बजरंग दल-विहिप इंदौर विभाग गो रक्षा प्रमुख योगेश होलानी ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण इंदौर महानगर एवं इंदौर लोकसभा का ग्रामीण क्षेत्र रहेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




