रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
लोक बोलियों के लिए बने अलग साहित्य अकादमी- इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले पद्मश्री जगदीश जोशीला 80 छात्राओं ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम गाड़ी अड्डा के पुराने कम्युनिटी हॉल को मिलेगा नया रूप, पहली मंजिल पर बनेगा आधुनिक हॉल जीपीओ-सरवटे सड़क से पहले डल रही ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन, नए साल में शुरू होगा चौड़ीकरण नए गैस कनेक्शन पर रोक के बीच 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की बढ़ी मांग, इंदौर में डिलेवरी शुरू बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी चंदननगर की नई सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी, रविवार को भी रहा सन्नाटा पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा सदर बाजार से किला मैदान सड़क 15 जनवरी तक पूरी करें, निगमायुक्त ने दिए निर्देश लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न
इंदौर

गाड़ी अड्डा के पुराने कम्युनिटी हॉल को मिलेगा नया रूप, पहली मंजिल पर बनेगा आधुनिक हॉल

पहली मंजिल पर नवीन हॉल निर्माण के साथ ऊपर डलेगा वॉटर प्रूफ शेड।

विधानसभा तीन के अंतर्गत गाड़ी अड्डा क्षेत्र में रहने वाले वाल्मीकि समाजजन एवं अन्य रहवासियों के उपयोग के लिए अब सालों पुराने कम्युनिटी हॉल सामुदायिक भवन का लाखों रुपये खर्चकर नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पुराने कम्युनिटी हॉल की प्रथम मंजिल पर नवीन भव्य आधुनिक सुविधाओं वाले लैट-बाथ अटैच बड़े हॉल का नव निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ऊपर के हिस्से में नया वॉटर प्रूफ टीन शेड डालने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। जिसका फायदा क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी परिवारों और मुख्य रूप से गाड़ी अड्डा क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले वाल्मीकि समाज के रहवासी परिवारों को मिलेगा।

विवाह से लेकर सामाजिक धार्मिक कई आयोजन होते हैं एक जगह

बड़ी बात यह है कि गाड़ी अड्डा बस्ती क्षेत्र में रहने वाले मध्यमवर्गीय गरीब जरूरतमंद परिवार के लोगों के वहां विवाह से लेकर अन्य सामाजिक, धार्मिक आयोजन भी यहां एक छत के नीचे घर के नजदीक नाम मात्र के शुल्क में आसानी से हो जाते है। जिससे यहां के रहवासियों का बड़ी महंगी धर्मशाला और गार्डन आदि का अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में होने वाला खर्च बच जाता है। वहीं रहवासियों की मांग पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आने वाले दिनों में बेहद जल्द निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए साल से पहले काम शुरू हो जाएगा, जिसका फायदा क्षेत्र के लोगों को निकट भविष्य में मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 8