रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
नए गैस कनेक्शन पर रोक के बीच 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की बढ़ी मांग, इंदौर में डिलेवरी शुरू बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी चंदननगर की नई सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी, रविवार को भी रहा सन्नाटा पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा सदर बाजार से किला मैदान सड़क 15 जनवरी तक पूरी करें, निगमायुक्त ने दिए निर्देश लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न 6.5 करोड़ से बनेंगे 3 इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, चंदन नगर, रसोमा और रिंग रोड पर होंगे गरीबों के नाम की भैंसें दूसरों के घर बंधी मिलीं! डेयरी प्लस योजना में गड़बड़ी का आरोप केमिकल वेस्ट का पानी खुले में छोड़ रहे 4 उद्योगों पर 3.60 लाख का जुर्माना नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर, एनवीडीए की मंजूरी, गर्मी में पश्चिमी इंदौर को राहत
इंदौर

पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा

मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है, 21 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा।

पिछले 24 घंटे में इंदौर का तापमान तो बढ़ गया है लेकिन हवा तेज होने के कारण लोगों को तेज ठंड का एहसास होता रहा। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला लगातार बना हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर के तापमान में अपेक्षाकृत रूप से वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान हो या न्यूनतम तापमान हो दोनों ही तापमान बढ़ गए हैं। ऐसे में ठंड भी कम हो जानी चाहिए लेकिन हवा का दबाव ज्यादा बढ़ जाने के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है। दोपहर के समय पर धूप में वह तेजी भी नहीं है जो कि हमेशा मौजूद रहती है। इसी के कारण ठंड लोगों को हल्की और ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इंदौर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। शहर में 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है। कल के पूर्व तक हवा की यह गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा पर थी। इस तरह से हवा की गति बढ़ जाने के कारण ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। आज सुबह शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले दो-तीन दिन से सुबह के समय पर यह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था। इस तरह से सुबह के समय के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 4