रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
लोक बोलियों के लिए बने अलग साहित्य अकादमी- इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले पद्मश्री जगदीश जोशीला 80 छात्राओं ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम गाड़ी अड्डा के पुराने कम्युनिटी हॉल को मिलेगा नया रूप, पहली मंजिल पर बनेगा आधुनिक हॉल जीपीओ-सरवटे सड़क से पहले डल रही ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन, नए साल में शुरू होगा चौड़ीकरण नए गैस कनेक्शन पर रोक के बीच 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की बढ़ी मांग, इंदौर में डिलेवरी शुरू बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी चंदननगर की नई सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी, रविवार को भी रहा सन्नाटा पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा सदर बाजार से किला मैदान सड़क 15 जनवरी तक पूरी करें, निगमायुक्त ने दिए निर्देश लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न
इंदौर

80 छात्राओं ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

छात्राओं को दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ।

80 छात्राओं ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह निषेध एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। इसमें लगभग 80 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। बाल विवाह निषेध विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, देवास की अधिकारी डॉ. एकता जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। डॉ. बीडी श्रीवास्तव, डॉ. वीपी बैरागी, डॉ. निशा जैन, डॉ. मनीषा जोशी, डॉ. सुचित्रा हरमलकर, डॉ. ज्योति मेहता, डॉ. रेणुका उपाध्याय, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. शीतल झा का मार्गदर्शन मिला।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 8