रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
जीपीओ-सरवटे सड़क से पहले डल रही ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन, नए साल में शुरू होगा चौड़ीकरण नए गैस कनेक्शन पर रोक के बीच 10 किलो के पारदर्शी सिलेंडर की बढ़ी मांग, इंदौर में डिलेवरी शुरू बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी चंदननगर की नई सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी, रविवार को भी रहा सन्नाटा पारा चढ़ा फिर भी ठिठुरन, 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा सदर बाजार से किला मैदान सड़क 15 जनवरी तक पूरी करें, निगमायुक्त ने दिए निर्देश लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न 6.5 करोड़ से बनेंगे 3 इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, चंदन नगर, रसोमा और रिंग रोड पर होंगे गरीबों के नाम की भैंसें दूसरों के घर बंधी मिलीं! डेयरी प्लस योजना में गड़बड़ी का आरोप केमिकल वेस्ट का पानी खुले में छोड़ रहे 4 उद्योगों पर 3.60 लाख का जुर्माना
इंदौर

बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी

शादी-विवाह के सीजन और चौतरफा मांग से 200 से 300 रु. प्रति क्विंटल बढ़े बाजार।

बासमती चावल 300 रुपए क्विंटल तक महंगा, निर्यात मांग और शादियों से बढ़ी तेजी

बासमती चावल में लगातार निर्यात मांग बढ़ने और धान की कमी से लंबे समय के बाद तेजी आई है। जिसका मुख्य कारण निर्यात मांग बढ़ने और वर्तमान में चार माह के अंतराल के बाद छोटी दिवाली से शुरू हुए शादी – विवाह के सीजन में उपभोक्ताओं की खरीदी से भी थोक चांवल बाजार में हलचल शुरू हो गई है।

यही नहीं वर्तमान में लगातार उपभोक्ताओं की लंबे समय के बाद खरीदी में पूछ परख के साथ डिमांड निकलने से बाजार में तेजी आ गई है। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए बाजार में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की सामान्य तेजी है। जिसके बाद थोक बाजार में भी व्यापारियों की भी अब लगातार बासमती चांवल की खरीदी और मांग निकलने लगी है। जिसका असर थोक बाजार में नजर आने लगा है।

उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों की खरीदी भी निकलने लगी

छावनी दाल – चावल के थोक बाजार के प्रमुख व्यापारी दयालदास अजितकुमार के मुताबिक धान की कमी और शादी विवाह के हिसाब से निकली डिमांड से तेजी निकली है। जिसका उपभोक्ता खरीदी पर खास असर नहीं है लेकिन थोक बाजार में हलचल के बाद उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों की खरीदी भी निकलने लगी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 8