रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सदर बाजार से किला मैदान सड़क 15 जनवरी तक पूरी करें, निगमायुक्त ने दिए निर्देश लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न 6.5 करोड़ से बनेंगे 3 इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, चंदन नगर, रसोमा और रिंग रोड पर होंगे गरीबों के नाम की भैंसें दूसरों के घर बंधी मिलीं! डेयरी प्लस योजना में गड़बड़ी का आरोप केमिकल वेस्ट का पानी खुले में छोड़ रहे 4 उद्योगों पर 3.60 लाख का जुर्माना नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर, एनवीडीए की मंजूरी, गर्मी में पश्चिमी इंदौर को राहत जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 150 प्रत्याशियों ने मंच से दिया परिचय, आज भी जारी मां तुलजा भवानी और महालक्ष्मी की पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे, आज निकलेगी दत्तात्रेय की पालकी नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर: 20 हजार से ज्यादा धावक उतरे, सीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ ‘अभिलाषा अभियान’ के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण
इंदौर

लेंटर्न और इन्द्रप्रस्थ चौराहे की रोटरी होगी छोटी, बंगाली-पिपलियाहाना पर अंडरपास से मिलेगा यू-टर्न

बंगाली चौराहा और पिपलियाहाना चौराहे पर अंडरपास के माध्यम से यू-टर्न की सुविधा होगी।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने यातायात के दबाव को कम करने और सुगम आवागमन के लिए प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। लेंटर्न चौराहा और इन्द्रप्रस्थ चौराहा की रोटरी और आइलैंड को छोटा करने के निर्देश दिए। डिवाइडर का आकार भी परिवर्तित कर यातायात सुगम करने के निर्देश दिए। इन्द्रप्रस्थ चौराहा पर दो डिवाइडर का आकार बढ़ाने के निर्देश भी दिए। यहां जेबरा क्रॉसिंग के आकार को भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए। खजराना से आने वाले चालकों के लिए बंगाली चौराहा और पिपलियाहाना चौराहे पर अंडरपास के माध्यम से यू-टर्न की सुविधा होगी। खजराना से आते समय बंगाली चौराहा और पिपलियाहाना चौराहे पर यू टर्न के लिए चौराहे पर नहीं जाना होगा, यू टर्न अंडरपास से ही हो जाएगा। इस दौरान अधिकारी अभय राजनगांवकर, पीएस कुशवाह, मयंक त्रिपाठी मौजूद थे। पिपलियाहाना चौराहा के समीप एमपीईबी के माध्यम से प्राप्त शासकीय भूमि पर लेफ्ट टर्न निर्माण से संबंधित कार्य शीघ्र और तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चौराहे पर आईटीएमएस के अंतर्गत लगाए गए एक अनुपयोगी पोल के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त पोल हटाने के निर्देश दिए गए। रेडिसन चौराहा पर हीरोस की आकृति के समीप लगे यूनिपोल के कारण यातायात बाधित हो रहा था उस यूनिपोल को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 5