फूटीकोठी-द्वारकापुरी सब्जी मंडी हटाकर चंदननगर के समीप स्कीम नं. 71 में यह सब्जी मंडी भेजी गई है, यहां अभी सभी व्यापारियों का मन पहुंचने के लिए नहीं बना है। आज सुबह भी गिनती के सब्जी व्यापारी जिनमें खासतौर से आलू-प्याज बेचने वाले व्यापारी थे, कुछ फल के ठेले भी थे। इन व्यापारियों को जितनी उम्मीद थी कि आज रविवार सुबह भीड़ सब्जी और फल की खरीदने आएगी वैसा भी देखने को नहीं मिला। कुल मिलाकर सब्जी मंडी जैसा माहौल नजर नहीं आया। उम्मीद है कि कल से नए सप्ताह में कुछ और नए व्यापारी इस सब्जी, फल मंडी में जुड़ेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




