प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर इन्दौर सम्भाग के इन्दौर सहित आठ जिलों में सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक लोकेशन्स पर 42 लाख 50 हजार से अधिक आशीर्वाद के दीये आज शाम को प्रज्जवलित होंगे। सम्भाग के इस आयोजन में सम्भागायुक्त और जिले के आयोजन में कलेक्टर ने व्यापक तैयारियोंं को देखा। आज उज्जैन महाकाल लोक में भी शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन में लाभार्थी परिवार और संस्थाओं से जुडे पदाधिकारी, सदस्य भी शामिल होंगे। इन्दौर का मुख्य आयोजन राजबाडा पर होगा। इन्दौर सम्भाग के आठ जिलों में आज शाम सांस्कृतिक धरोहरों और ऑइकोनिक लोकेशन्स पर 42 लाख 50 हजार से अधिक आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इंदौर जिले में 8 लाख, धार जिले में 6 लाख, झाबुआ जिले में 7 लाख, आलीराजपुर जिले में 2 लाख, खरगोन जिले में 2 लाख, बड़वानी जिले में 2 लाख 50 हजार, खण्डवा जिले में 5 लाख और बुरहानपुर जिले में 10 लाख आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इन्दौर सम्भाग में रक्तदान शिविर के माध्यम से 3650 रक्त यूनिट संग्रहित करने का लक्ष्य है। इसमें धार जिले में 300, झाबुआ जिले में 250, आलीराजपुर जिले में 300, खरगोन जिले में 550, बड़वानी जिले में 1000, खण्डवा जिले में 250 और बुरहानपुर जिले में भी शिविर आयोजित कर रक्त संग्रहित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका के हर वार्ड में कम से कम 500 दीपक आज लगाए जाएंगे। नगर निगम के वार्ड में कम से कम 1000 दीपक और नगर परिषद वार्ड में 250 दीपक लगाए जाएंगे। आज के आयोजन के अलावा एक माह तक अलग- अलग अभियान अलग-अलग जगह आयोजित होेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




